उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी ने कांग्रेस को डुबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, खुद बोलते थे दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं : नन्दी

मीरजापुर। राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने को लेकर कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी ने कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। राहुल गांधी ने तो कांग्रेस को डुबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वे अक्सर बोलते थे कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं।

विंध्याचल आए कैबिनेट मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 2017 से 2022 तक उत्तम प्रदेश बन गया। अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूर्ण हो गया है। प्रदेश के 75 जिले में विकास कार्य प्रगति पर है। आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी धाम में विंध्य कारिडोर निर्माणाधीन है।

मूर्ति कला के कारीगरों की तारीफ, लोकल फॉर वोकल को मिलेगा बढ़ावा

मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद रोडवेज परिसर में लगे प्रदर्शनी में मां दुर्गा के नौ रूपों का आकर्षक मूर्ति देख कैबिनेट मंत्री ने कारीगरों की तारीफ की। कहा कि स्थानीय बच्चों ने जो मूर्ति तैयार की है, वह बहुत सुंदर है। माटीकला को प्लेटफार्म मिलने से प्रधानमंत्री के लोकल फार वोकल को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा सरकार में अच्छा काम करने वाले प्रमोट किए जाएंगे और उनकी नींव मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button