उत्तर प्रदेशबाराबंकीमौसम

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में चल रहा व्यापक जल निकासी अभियान

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बाराबंकी। जनपद में हो रही लगातार बारिश जहां सभी को हलकान कर रखा है। वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी अविनाश कुमार जनपद भर में जल निकासी का एक व्यापक अभियान जारी कर रखा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर व जिला अधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त नगर पालिका व नगर पंचायतों में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण तथा साफ-सफाई के साथ अतिवृष्टि से अस्थाई जलभराव की समस्या को तत्काल दूर करने के लिए वृहद स्तर पर अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। जल निकासी अभियान में प्राप्त हो रही जल निकासी की समस्याओं का निदान संबंधित अधिकारी कर रहे है। अब तक की रिपोर्ट में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया है कि संबंधित एसडीएम अधिशासी अधिकारी नोडल अधिकारी एवं समस्त नगर निकाय अधिकारी अपने-अपने वार्डों में साफ-सफाई नाला और नाली अतिक्रमण जलभराव कीटनाशक एंटी लारवा दवाइयों के छिड़काव पर विशेष निगरानी रखें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यहां अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत टिकैतनगर ने बताया कि वर्षा का पानी निकालने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रशासन के आदेश पर नालों की सफाई की जा रही है। इसी तरह जिले की सभी नगर पंचायतों में व्यापक स्तर पर जल निकासी की व्यवस्था की गई है। जिसमें नाले नालों की सफाई सहित अन्य आवश्यक गतिविधियां शामिल है। आगे जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी नगर निकायों में नाले व नालियों की सफाई, पेयजल आपूर्ति, दैनिक सफाई की व्यवस्था, संचारी रोगों की रोकथाम के लिए फागिंग, डोर टू डोर कूड़ा, कलेक्शन आदि की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button