उत्तरकाशीउत्तराखंड

सौरभ फाउंडेशन द्वारा जसपुर युवा महोत्सव के साथ शीतकालीन वस्त्र दान अभियान का आयोजन

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी:सौरभ फाउंडेशन (Where Children Come First) के तत्वावधान में आज ग्रामसभा जसपुर में युवाओं के साथ शीतकालीन वस्त्र दान अभियान एवं जसपुर युवा महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल जरूरतमंदों को सर्दी से राहत प्रदान करना था, बल्कि युवाओं को अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ना भी रहा।इस अवसर पर छात्र–छात्राओं एवं युवाओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता, शंखनाद प्रतियोगिता तथा गढ़वाली पारंपरिक वेश–भूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वेश भूषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान – कु० अपेक्षा , शंखनाद प्रतियोगिता- शिवम एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम- निशा गुसाईं* इन सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं ने अपनी लोक परंपराओं, कला एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। यह आयोजन आधुनिक पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामसभा जसपुर की प्रधान संतोषी भट्ट ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य (नाल्ड–कठूड) ज्योति राणा, कनिष्ठ प्रमुख भटवाड़ी योगेश डंगवाल, सदस्य क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि अमित बलूनी, राजेंद्र राणा एवं सौरभ फाउंडेशन के संरक्षक अनुज ब्रह्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य रा०क०उ०प्रा० विद्यालय जसपुरोो आनंदी नौटियाल एवं समस्त अध्यापिकाएं एवं छात्रसंघ अध्यक्ष विनय मोहन चौहान, शुभम चमोली, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आयुष बिष्ट उपस्थित रहे । इस अवसर परअतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता, सेवा भावना और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।सौरभ फाउंडेशन द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।इस अवसर पर सौरभ फाउंडेशन के संरक्षक श्री सुरेश चंद्र भट्ट, विजय प्रकाश भट्ट,मुकेश भट्ट,गौरव भट्ट, अध्यक्ष आकाश भट्ट, सदस्य प्रियांशु, मुकुल, पीयूष, शोभित, मोनिका,अर्चिता,नवीन, अमित, गणेश, जयआदित्य, प्रशांत, एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन द्वारा सभी प्रतिभागियों, ग्रामवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button