कस्बा पनवाड़ी की सड़कों पर अतिक्रमण अतिक्रमण से रोज लगता है जाम

जन एक्सप्रेस/महोबा। पनवाड़ी कस्बा में मेन बाजार चौबे मार्केट से लेकर राठ तिगैला महोबा रोड़ मुख्य सड़क पर दोनों ओर दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किए जाने से यहां सुबह से शाम तक जाम लगने की गंभीर स्थिति बनी रहती है ऐसे में स्कूली बच्चों मरीजों प्रशव पीड़िताओ सहित जरुरी कामकाज के गुजरने वालो को भारी मुश्किलों से जूझना पड़ता है आपको बता दें कि पनवाड़ी कस्बे में राठ तिगैला महोबा रोड़ हरपालपुर रोड मुख्य सड़क है इसकी लम्बाई लगभग दो किलोमीटर के आसपास है जहां से जिला मुख्यालय एवं सरकारी अस्पताल विकास खंड कार्यालय अधिकांश बैंक शाखाएं कोतवाली परिसर मुख्य बाजार इसी मार्ग पर है इस मुख्य मार्गो पर दुकानदार अपनी दुकानें खोलते ही बड़ी मात्रा में दुकानों का सामान सड़क पर रखकर अतिक्रमण कर लेते हैं इतना ही नहीं दुकानों के बाहर अपने वाहनों के साथ ही ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग कर देते हैं जिससे कि इस सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है और यहां सुबह से रात तक जाम लगने की लंबी समस्या बनी रहती है हालांकि इस मार्ग में जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए कई बार पुलिस के द्वारा अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया एवं दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई मगर दुकानदारों की मनमानी के आगे प्रशासन अतिक्रमण हटाने में नाकाम साबित हो रहा है|
राठ तिगैला पर अवैध डग्गामार वाहनों का जमावड़ा
वहीं कस्बा पनवाड़ी में सड़कों पर अवैध रूप से ई-रिक्शा एवं डग्गामार वाहन चालकों कि इतनी मनमानी कि बिना भय के घंटों सवारियां बैठाने के लिए सड़को पर वाहन खड़ा कर देते हैं जिससे हमेशा जाम लगा रहता है अब देखना है कि क्या कोई खास कार्यवाही होगी या फिर ऐसे ही आशीर्वाद बना रहेगा






