मोदी जी-योगी जी कर रहे रामराज्य की स्थापना

गोरखपुर। नितिन गडकरी ने कहा कि गरीबी दूर करने, लोक कल्याण के लिए आदर्श रामराज्य की स्थापना कर रहे हैं। देश और उत्तर प्रदेश की जनता इसे महसूस भी कर रही है। उनके नेतृत्व में देश और यूपी में बदलाव हो रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के मंत्र से देश दुनिया की नम्बर वन महाशक्ति बनेगा।
भगवान श्रीकृष्ण से की सीएम योगी की तुलना
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कानून व्यवस्था एवं विकास के पैमाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुक्तकंठ से तारीफ करते हुए उनकी तुलना भगवान श्रीकृष्ण से की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता में यह कहा है कि जब-जब दुष्ट प्रवृत्ति, समाज के लिए घातक, अन्यायी व अत्याचारी लोगों का प्रभाव बढ़ता है तो लोगों की रक्षा के लिए मैं अवतार लेता हूं। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में योगी जी ने सज्जनों के रक्षार्थ दुर्जनों के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। योगी जी के शासन में सज्जनों में आत्मविश्वास बढ़ा है। दुर्जनों पर प्रहार भगवान श्रीकृष्ण का संदेश था।






