उत्तराखंड

मुलायम सिंह की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

हरिद्वार । ललतारौ पुल स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार काे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत सरकार में रक्षा मंत्री रहे स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि आजादी के बाद देश में राजनीति में नेताजी के रूप में अगर किसी ने पहचान बनाई तो स्व. मुलायम सिंह यादव ने बनाई। उन्हें आदर और सम्मान से सभी राजनीतिक नेता नेताजी के नाम से ही जानते थे। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पराशर ने कहा कि रक्षा मंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने भारतीय सेना के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया उन्हें सैनिक और उनके परिजन आज तक याद करते हैं।

उन्होंने हमेशा हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उत्तराखंड के अंदर संस्कृत विद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों की भर्ती कर उन्होंने एक बड़ा कार्य किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश से चुंगी राज को खत्म किया। इस दाैरान महानगर अध्यक्ष लव दत्ता, जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी, चंद्रशेखर यादव, प्रदेश महासचिव समीर आलम, मस्कूर कुरैशी, महंत शुभम गिरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button