अकीदतमंदों ने नम आँखों से ताजियों को, किया सुपर्देखाक
शांति और सुकून के साथ मनाया गया मुहर्रम का त्योहार

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उतर प्रदेश के हमीरपुर में हजरत इमाम हुसैन के चाहने वालों ने उनकी याद में ढाल और ताजियों का जुलूस निकाल कर उन्हें नम आँखों से नगर के सिटी फारेस्ट के पास स्थित कर्बला में सुपुर्दे खाक किया गया। गौरतलब है कि आज से करीब सवा सात सौ साल पहले ईराक के कर्बला में उस वक्त के जय्यद बादशाह यजीद से हक़ और बातिल की हुई जंग में शहीद हुये इमाम हुसैन और उनके बाहत्तर साथियों की याद में मनाये जाने वाले मुहर्रम के त्यौहार के मौके पर अकीदतमंदों ने नगर में जगह-जगह लंगर का एहतिमाम कर लोगों में तक्सीम किया। इस मौके पर शहर मौहर्रम इंतज़ामिया कमेटी के सदर वली अहमद साबरी, मकबूल अहमद साबरी, फैज़ान अहमद साबरी सहित कमेटी मैम्बरान के साथ ही बड़ी तादाद में अकीदतमंद मौजूद रहे। वही लोगों की मदद के लिये हमेशा एलर्ट मोड पर रहने वाले हमीरपुर सदर कोतवाली के क्राईम इंस्पैक्टर देवेन्द्र मिश्रा पुलिस बल के साथ पूरी तरह मुस्तहद दिखे।






