बलरामपुर

नवीन मंडी समिति के निरीक्षण में डीएम ने ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश

निरीक्षण में डीएम ने विभिन्न पहलुओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश

डीएम ने क्रय केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था , शीतल पेयजल की व्यवस्था आदि सुनिश्चित किए जाने का दिया निर्देश
बलरामपुर- गुरुवार को जनपद के डीएम पवन अग्रवाल नवीन मंडी समिति के गेहूं क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए । इस दौरान उन्होंने विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने गेहूं उठान मे लापरवाही पर ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मंडी स्थल में 03 गेहूं क्रय केंद्र संचालित किया जा रहा है।
 निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपज की बिक्री करने आए कृषक से वार्ता की एवं किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है इसके बारे में पूछा। कृषक ने बताया कि उपज की बिक्री में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कृषक भाई घर से ही उपज की बिक्री कर सकते हैं, क्रय केंद्र द्वारा घर पर जाकर उपज की खरीद की जाएगी ,  उन्होंने क्रय केंद्र भारी को कृषकों की सुविधा के लिए घर से उपज की खरीदारी में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया।
इस दौरान डीएम ने स्टॉक रजिस्टर भुगतान रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया।उन्होंने निर्धारित समयावधि 48 घंटे के भीतर कृषकों का भुगतान , क्रय केंद्र पर शीतल पेयजल , कृषकों के लिए बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।
क्रय गेहूं के उठान में लापरवाही पर उन्होंने ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button