उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, लापरवाही पर कड़ा संदेश

संयुक्त टीमों को मौके पर जांच कर त्वरित निस्तारण के निर्देश

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ०कौश्तुंभ ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित मामलों को तय समय-सीमा में निस्तारित करने पर विशेष जोर दिया गया। राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर निष्पक्ष जांच कराने तथा विवादों को समय रहते सुलझाने के निर्देश दिए गए।

भूमि विवादों समेत अन्य संवेदनशील मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की गई। एसपी ने अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की हिदायत देते हुए कहा कि पीड़ितों को न्याय के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह, राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तहसीलदार तथा संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button