:जौनपुरउत्तर प्रदेश

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिता का समापन

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर/जौनपुर फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘प्रतिस्पर्धा’ को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ समाप्त हुआ. कार्यक्रम में पीयू खरे द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश ने पीयू खरे को प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया. आखिरी दिन बालकों का खो खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा. मेजबान माउंट लिट्टा जी स्कूल ने क्यूबा इंटरनेशनल स्कूल उसरहटा शाहगंज को हराकर कप अपने नाम कर लिया. मुख्य अतिथि भाजपा नेता व समाजसेवी – ज्ञान प्रकाश सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों कोमेडल व प्रमाण पत्र के साथ ट्राफी वितरित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत के लिए नहीं बल्कि शरीर और मस्तिष्क के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभाएं निखरती है और वे ही आगे जाकर देश दुनिया में देश व समाज का नाम रोशन करते है. विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोनाली सिंह ने कहा कि ऐसे ही आयोजनों से निकलने वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते है. कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, जिससे बच्चे बेहतरभविष्य बना सकते है. खेलकूद के बढ़ावा से बच्चों में निखार आता है. इसके साथ ही अभिभावकों ने भी दौड़, चम्मच दौड़, गुब्बारा फोड़ दौड़, रस्सा कसी, कुर्सी चयन के साथ अन्य कई खेलो में प्रतिभाग किया. विद्यालय के निदेशक अरविंद सिंह व विख्यात सिंह ने विजेता अभिभावकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा ने आभार ज्ञापित किया. मैच के रेफरी शिवसंत सिंह व रंजीत यादव रहे. कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ व विद्यालय के संरक्षक रमेश सिंह, प्रदेश मंत्री राकेश सिंह, कर्नल आलोक सिंह, सरोज सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे. संचालन दिनेश सिंह व कार्तिकेय सिंह ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button