उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंवाराणसी

वाराणसी STF मुठभेड़ एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी बनारसी यादव ढेर

चौबेपुर थाना क्षेत्र में STF से मुठभेड़ के दौरान हुई कार्रवाई, फायरिंग में घायल होने के बाद अस्पताल में मौत

जन एक्सप्रेस/वाराणसी: एडीजी यूपी एसटीएफ अमिताभ यश के निर्देशन में वाराणसी यूनिट एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी और कुख्यात अपराधी बनारसी यादव मारा गया। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा बनारसी यादव इलाके में मौजूद है। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह गोली लगने से घायल हो गया।

घायल अवस्था में बनारसी यादव को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बनारसी यादव पर हत्या, लूट, रंगदारी सहित दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एहतियातन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। एसटीएफ की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button