उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

पंचायत मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 15 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) डॉ. दिनेश चन्द्र ने जानकारी दी है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 19 फरवरी 2026 को संशोधित अधिसूचना जारी कर त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है।

 प्रमुख तिथियां और कार्यक्रम

  • 07 जनवरी 2026 – 16 मार्च 2026:
    दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण, हस्तलिखित पाण्डुलिपियों की तैयारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी कार्यालय में जमा।
    साथ ही संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन व निस्तारण।

  • 21 फरवरी 2026 – 16 मार्च 2026:
    दावे-आपत्तियों के बाद पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण और मूल सूची में समावेशन।
    आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों/स्थलों का निर्धारण।

  • 17 मार्च 2026 – 13 अप्रैल 2026:
    मतदाता सूचियों का अंतिम कम्प्यूटरीकरण,
    मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग,
    मतदाता क्रमांक, एसवीएन आवंटन एवं फोटो प्रतियां तैयार।

  •  15 अप्रैल 2026:
    निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन

 अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे कार्यालय

पुनरीक्षण अवधि के दौरान सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग अपने नाम जुड़वाने या त्रुटियों को सुधारने का लाभ उठा सकें।

 व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button