उत्तराखंडहरिद्वार

देव संस्कृति विश्वविद्यालय में पहुंचे सीएसयू ओडिशा के विद्यार्थियों का दल

जन एक्सप्रेस/हरिद्वार: केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU) पुरी के सदाशिव परिसर के विद्यार्थियों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के तहत हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचा। विश्वविद्यालय पहुंचने पर देसंविवि के छात्रों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, शोध एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया और उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर का भ्रमण कर यहां के आध्यात्मिक, अनुशासित एवं संस्कारमय वातावरण का अनुभव किया, जिससे वे विशेष रूप से प्रभावित हुए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपने संबोधन में डॉ. पंड्या ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन और समाज सेवा की भावना को विकसित करने का सशक्त साधन भी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की शिक्षण पद्धति, व्यवस्थाओं एवं समग्र वातावरण की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button