
जन एक्सप्रेस/ऋषिकेश: ऋषिकेश में आयोजित अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव में बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुरोला के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
यह योग कार्यक्रम 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक आयोजित हुआ, जिसमें महाविद्यालय के 05 विद्यार्थियों एवं 01 योग प्रशिक्षक ने प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में अमन राणा (बी.ए. 4th सेमेस्टर), सुमित (बी.ए. 2nd सेमेस्टर), गौरव (बी.ए. 2nd सेमेस्टर), काजल (बी.ए. 6th सेमेस्टर) एवं काजल (बी.ए. 4th सेमेस्टर) शामिल रहे, जबकि योग प्रशिक्षक श्री नितिन पंवार ने उनका मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने योग आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इससे उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिला।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. तिवारी तथा योग समन्वयक डॉ. वैशाली सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्राचार्य डॉ. तिवारी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में भी वे ऐसे शैक्षिक एवं योगात्मक कार्यक्रमों में बढ़- चढ़कर भाग लें, जिससे उनके जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास हो और वे सफलता की ओर अग्रसर हों।







