उत्तरकाशीउत्तराखंड

चिन्यालीसौड़ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी:  चिन्यालीसौड़ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टाईप-3 चिन्यालीसौड़ के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों एवं अतिथियों का मन मोहा, बच्चों ने कार्यक्रम में जीवंत प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी। ‌रविवार को पीएम श्री जीआईसी चिन्यालीसौड़ के परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव में शामिल बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि हमारी सरकार बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, बालिकाओं को आवासीय विद्यालय चिन्यालीसौड़ शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति से रूबरू किया जा रहा है, अब हमारी बेटियां हर क्षेत्र में अब्बल है, कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने कहा कि सरकार बालिकाओं को आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने और हर प्रकार की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

वार्षिकोत्सव समारोह में बालिकाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, लोक नाटिका, विभिन्न प्रान्तों की गीतों की प्रस्तुतियां दी, देशभक्ति गीत संदेशे आते हैं, प्रस्तुति बच्चों के कार्यक्रम को दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय की वार्डन सुचिता पंवार ने बच्चों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर सालभर में पठन -पाठन के साथ बालिकाओं के लिए प्रतिभा विकसित करने के लिए कार्यक्रमो की जानकारी दी, मोके पर नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, खंड शिक्षा अधिकारी जीएस नेगी, प्रधानाचार्य, रमेश कोहली, अन्नराज भंडारी, डा शशिप्रभा, सुमन बडोनी,विजय बडोनी, सुभाष नौटियाल, मालवंती रमोला,सोबन पंवार, उदयपाल परमार, सहित अन्य अभिभावक और अतिथि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button