
जन एक्सप्रेस/विकास नगर: विकास नगर कोतवाली के नव नियुक्त कोतवाल इंस्पेक्टर राजीव रौथान ने दैनिक भास्कर से विशेष मुलाकात में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकास नगर क्षेत्र में नशा रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है और इसे पूरी तरह जड़ से खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
राजीव रौथान ने जोर देकर कहा, क्षेत्र में अपराधी घटनाओं को रोकना पुलिस की प्राथमिकता है। हम किसी भी तरह की गुंडागर्दी और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा की ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इन मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि रात के समय किसी भी प्रकार की घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण रखा जा सके। अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे तटस्थ रहें और किसी भी दबाव में आए बिना काम करें।
पुलिस को जनता से सीधा संवाद बनाए रखने और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
महिलाओं की शिकायतों पर विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
विकास नगर में कानून का शक्तिशाली पालन सुनिश्चित किया जाएगा। लंबित (पेंडिंग) मुकदमों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोतवाल राजीव रौथान ने स्पष्ट संदेश दिया कि विकास नगर क्षेत्र को अपराधमुक्त, नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस पूरे समर्पण के साथ काम करेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे भी पुलिस के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें। यह मुलाकात विकास नगर की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने नए कोतवाल के इन संकल्पों का स्वागत किया है।





