उत्तराखंडकोटद्वार

कोटद्वार बेस अस्पताल में डॉक्टरों के खाली पदों को लेकर युवाओं का धरना प्रदर्शन

अस्पताल मे चिकित्सको की मांग के लिए युवाओं नें दिया धरना

जन एक्सप्रेस/कोटद्वार: कोटद्वार बेस अस्पताल मे वर्तमान मे कई पद खाली चल रहे है जिसके चलते मरीजों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसी को देखते हुए आज कोटद्वार के युवाओं नें बेस अस्पताल कोटद्वार के परिसर मे धरना प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विधायक ऋतू खंडूरी के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी भी की। धरने पर बैठे राम कंडवाल नें कहा कि अस्पताल की बिल्डिंग तो बहुमजिला बना दी गई है।

लेकिन ये अस्पताल आज भी रेफर सेंटर बना हुआ है… आज भी अस्पताल मे फिजिसन के पद समेत 30 से अधिक पद खाली चल रहे है जिनको आज तक़ नहीं भरा गया है | यहाँ के अधिकारियो नें डॉक्टर की मांग के लिए स्थानीय विधायक को पत्र भी लिखा था उसके बाद भी यहाँ डॉक्टर के कई पद नहीं भरे गए है | वहीं राज्य आंदोलन कारी रमेश भंडारी नें कहा कि अस्पताल की हालात समय के साथ साथ बदहाल होती जा रही है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगो को भुक्तना पड़ रहा है, अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भी कई दिनों का इंतज़ार मरीजों को करना पड़ता है , अगर यह समस्या जल्द दूर नहीं की गई तो हमारे द्वारा आंदोलन किया जायेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button