आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

आजमगढ़ में ट्रांसफॉर्मर से टकराया टैंकर, लगी भीषण आग; 3 लोगों की मौत, पुलिस ने दी जानकारी

संवाददाता :- संतोष कुमार श्रीवास्त 

जन एक्सप्रेस /आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक टैंकर ट्रांसफॉर्मर से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए और अग्रिम विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस एवं फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग पर नियंत्रण पाने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना से संबंधित सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी जानकारी पर ही विश्वास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button