UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

पचदेवरा पुलिस ने युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

जिला ब्यूरो :- बी जी मिश्र 

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई। पचदेवरा थाना पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार बीती 4 अगस्त 2026 को ग्राम पिपरिया निवासी बाबा रामसागर गिरि ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के अतुल उर्फ नन्हे पुत्र सुनील समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना पचदेवरा में मुकदमा संख्या 164/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान थाना पचदेवरा पुलिस ने आरोपी अतुल उर्फ नन्हे पुत्र सुनील, निवासी ग्राम पिपरिया, थाना पचदेवरा, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक राकेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल आदित्य चौधरी एवं कांस्टेबल रजत कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button