
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- टिहरी विधान सभा विकास खंड चंबा के ग्राम पंचायत सिलकोटी में आयोजित जनता से सीधा संवाद कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की है।ग्रामीणों ने आराकोट व्लखा मोटर मार्ग,कटियाखाल से सैंण तक मोटर मार्ग,भनवाणियों नामे तोक से कुवां का खाला नामे तोक मोटर मार्ग एवं सुरकण्डा पेयजल योजना से पानी वितरण की बिसंगति की मांग प्रमुखता से की है।ग्राम सभा सिलकोटी पंचायत भवन में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने जनता से सीधा संवाद किया जिसमें पूर्व प्रधान देव सिंह पुण्डीर ने कहा कि सुरकण्डा पेयजल योजना का एक ही टैंक होने से क्षेत्र में पानी वितरण सही ढंग से नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने एक दूसरा टैंक बनाने की मांग की है। प्रधान विनीत पुण्डीर ने आराकोट व्लखा मोटर मार्ग का डामरीकरण,कटियाखाल से सैंण नामे तोक दो किलोमीटर,भनवाणियों नामे तोक से कुवां का खाल नामे तोक तक नई सड़क निर्माण की मांग रखी। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने ग्रामीणों को संबोधित हुए कहा कि आराकोट व्लखा मोटर मार्ग उन्होंने ही अपने कार्यकाल में स्वीकृत कर निर्माण कार्य एवं डामरीकरण कराया था।
लेकिन आज सड़क जर्जर हो रखी है।उन्होंने कहा इस क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग उठाई जा रही थी,जिसको पूरा करने का काम भी उन्होंने किया है। आज पूरे क्षेत्र में पीने के पानी से निजात मिली है। पूर्व मंत्री धनाई ने कहा कि सुरकण्डा मंदिर रोपवे स्वीकृत कर बुजुर्ग लोग भी माता का दर्शन कर पा रहे हैं जो पहले नहीं कर पा रहे थे। धनाई ने कहा कि इस क्षेत्र को पर्यटन सर्किट से जोड़कर होमस्टे का लाभ सबसे ज्यादा इस क्षेत्र को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मिल रहा है। आज बड़े-बड़े होटल व्यवसाई यहां होटल खोल रहे हैं। पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने जनता से आव्हान किया कि क्षेत्र के विकास के लिए अपनी भागीदारी निभाएं और पूर्व की भांति उन्हें समर्थन देते रहे।इस अवसर पर उप प्रधान सीता देवी,ब्यापार मंडल अध्यक्ष बलबीर पुण्डीर,धर्मवीर रावत,सब्बल सिंह,कुंवर सिंह,विजय सिंह,जीत सिंह,सत्ये सिंह,कलम सिंह,राम सिंह, राधा देवी,शकुतला देवी,सुषमा देवी,शीला देवी,संगीता देवी,अंजूदेवी,मकान देवी,राजेन्द्र सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।






