CrimeUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशकानपुरटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराज्य खबरें

महिला की हत्या के बाद हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस,आज हो सकती है गिरफ़्तारी

संवाददाता :- अमन तिवारी 

जन एक्सप्रेस  /कानपुर :- कानपुर-कैंट थाना क्षेत्र के सत्तीचौरा मे घर घुसकर महिला की हत्या करने वाले हत्यारोपियों तक पुलिस के हाथ पहुँच चुके हैं। जल्द ही उनकी गिरफ़्तारी कर उनको जेल भेजा जायेगा। रविवार को देर शाम भाई का बदला लेने के लिए देवर ने अपनी भाभी की छोटी बहन चांदनी को गोली मार दी, और मौके से फरार हो गए थे। उसके बाद परिजनों ने आनन- फानन मे चांदनी को अस्पताल मे भर्ती करवाया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी और उनकी टीम ने परिजनों से पूछताछ करते हुए घटना की जांच शुरू की। बातचीत के बाद मिले साक्ष्य और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुँच गयी है। एसीपी कैंट प्रियंका बाजपेई ने बताया की घटना मे शामिल सभी आरोपियों को डिटेन कर लिया गया है। आज देर शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। घटना से जुड़े अन्य पहलू पर भी पुलिस जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद घर आया शव,भारी पुलिस बल रहा तैनात

चांदनी की हत्या के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार शाम को चांदनी का शव उसके आवास पहुंचा। भारी बवाल की आशंका के चलते भारी पुलिस बल और पीएसी को पहले से तैनात कर दिया गया था। आपको बता दें की रविवार को चकेरी मामले मे पुलिस की थोड़ी सी लापरवाही की वजह से बवाल और पुलिस पर ही पथराव हो गया था। जिसमे दो थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद कैंट मे हुए हत्याकांड में पुलिस ने शव आने के पहले ही सतर्कता बर्ती और पहले से ही तैयारी करते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी मृतका चांदनी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button