
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने राजकीय इंटर कॉलेज छापरधार में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। विद्यालय में शिक्षक दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया और विद्यालय की पुस्तक बुराँस का भी विमोचन किया गया।
शनिवार को चम्बा के राजकीय इंटर कॉलेज छपराधार में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्दघाटन बतौर मुख्यअतिथी के रूप में पहुँचे पूर्व कैबनेट मन्त्री दिनेश सिंह धनाई ने किया।उन्होंने लगभग 2 करोड़ की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में छात्रों की बेहतर शिक्षा और सुविधा के लिए उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण की वित्तीय स्वीकृति दिलाई थी।जिसका लाभ आज छत्रों को मिल रहा है। कहा कि शिक्षक एक शिल्पकार है जो देश के भविष्य को बनाने का कार्य करता।गुरु का स्थान भगवान से भी ऊँचा होता है।इसलिए शिक्षक का सम्मान सर्वोपरी है।इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के संस्थापक सदस्यों एवं शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र एवं पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने अपनी रंगा रंग प्रस्तुतियां दी।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गब्बर सिंह चौहान,पूर्व जेष्ठ प्रमुख नरेंद्र चन्द रमोला, चम्बा व्यापार मण्डल अध्यक्ष बलवीर पुंडीर, लाखीराम डबराल, पूर्व प्रधान देव सिंह पुंडीर,पीटीए संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, हिम्मत सिंह, प्रधान विनोद डबराल आदि मौजूद रहे।






