उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

पति की संदिग्ध मौत के मामले में पत्नी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई कासिमपुर थाना पुलिस ने पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नामजद वांछित आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में मृतक की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 को कासिमपुर थाना क्षेत्र के सतावन कुटी मजरा रामपुर भटौली निवासी पप्पू पुत्र लालता के घर पर उनके दामाद रामदीन पुत्र टिकई, निवासी गुलाबी खेड़ा, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कासिमपुर थाने में मु.अ.सं. 374/26 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) में मृतक की पत्नी आशा देवी समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद मुख्य आरोपी आशा देवी पत्नी स्वर्गीय रामदीन, निवासी सतावन कुटी मजरा रामपुर भटौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम, कांस्टेबल आकाश चौधरी, कांस्टेबल सुधीर राजपूत और महिला कांस्टेबल पूजा राजपूत शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button