
जन एक्सप्रेस /विकास नगर :- रविवार को पी बी ओ आर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन पछवादून ने अपना पांचवा स्थापना दिवस संगठन अध्यक्ष सिग्नल मेन भूपेंद्र सिंह डोगरा के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप कुमार अध्यक्ष वन पंचायत सलाहकार परिषद उत्तराखंड सरकार, पूर्व विधायक, विशिष्ट अतिथि विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ,पी टी आर शमशेर बिष्ट उपाध्यक्ष सैनिक कल्याण परिषद उत्तराखंड सरकार और कैप्टन कुलदीप सिंह सरक्षक पी बी ओ आर विशेष अतिथियां नीरू देवी अध्यक्ष नगर पालिका हरबर्टपुर, नारायण ठाकुर ब्लॉक प्रमुख विकास नगर ने अपनी उपस्थिति दी।
इस मौके पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहां की देश की सीमाओं पर सैनिक रक्षा कर रहे हैं इसलिए हर मंच पर सम्मान देना चाहिए। अटल बाल संस्कार केंद्र सेवा भारती के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी हजारों की संख्या में आए पूर्व सैनिक वन के परिवार परिवारों ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में उपस्थित हवलदार सुरेश नौटियाल,नायक कुलवंत सूबेदार, जोगिंदर सिंह चौहान, सूबेदार प्रवीण डोगरा, सूबेदार देवेंद्र रावत, सूबेदार वीरेंद्र सिंह गोसाई, हवलदार अमरचंद नायक, कैप्टन सुरेश चंदेल सहित हजारों पूर्व सैनिक के परिवारों ने अपनी उपस्थिति दी।






