utrakhandटिहरीनई टिहरी

कांडई के चंडिका मंदिर में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र अनुष्ठान

घटस्थापना से होगा शुभारंभ, 19 अक्टूबर को पूर्णाहुति व भंडारे के साथ होगा समापन

जन एक्सप्रेस /कांडई :-  महड़ दशज्यूला कांडई स्थित प्रसिद्ध श्री चंडिका मंदिर में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्र अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया जाएगा। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां चंडिका का आशीर्वाद प्राप्त करने और धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष बच्चन सिंह नेगी, सचिव सुभाष चौहान एवं संरक्षक विजयपाल कठैत ने बताया कि अनुष्ठान का शुभारंभ 11 अक्टूबर को अभिजित मुहूर्त में घटस्थापना एवं यव-वपन के साथ होगा। 17 अक्टूबर को अर्धरात्रि में कालरात्रि पूजन किया जाएगा। 18 अक्टूबर को जल कलश यात्रा, महादेव जी का प्राकट्य और यज्ञारंभ होगा।

19 अक्टूबर को कुमारी पूजन, यज्ञ एवं पूर्णाहुति, महाआरती तथा मां चंडिका के प्रसाद वितरण के बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही नौ दिवसीय नवरात्र अनुष्ठान का विधिवत समापन होगा।

समिति के अनुसार नवरात्र के दौरान प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजा-अर्चना होगी। वहीं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक दुर्गा सप्तशती एवं रुद्राष्टाध्यायी पाठ किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर मां चंडिका का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button