उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस
हाथरस पुलिस की कार्रवाई: 109 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

जिला संवाददाता – शम्भूनाथ पुरोहित
जन एक्सप्रेस / हाथरस: हाथरस पुलिस ने गुम और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 109 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस ने CEIR पोर्टल और प्राप्त शिकायतों के आधार पर इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। मोबाइल स्वामियों ने हाथरस पुलिस और सर्विलांस सेल का आभार जताया।






