UPPOLICEउत्तरकाशीसितारगंज

बाईपास पर पराल से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, लगा लंबा जाम

जन एक्सप्रेस /सितारगंज:-  बाईपास रोड पर गैस एजेंसी के पास रविवार को पराल से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ दिया और ट्रॉली का हिस्सा दोनों सड़कों के बीच आ गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क के बीच पलटने से दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क के बीच पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाने की कवायद शुरू की गई, जिसके बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास किया गया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button