Crimeutrakhandउत्तरकाशी

घर में घुसकर बाइक चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /दिनेशपुर :-  घर में घुसकर मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले का दिनेशपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचाननपुर निवासी राम बहादुर ने 3 अक्टूबर को थाना दिनेशपुर में सूचना दी थी कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (यूके06-एस-7675) चोरी कर ले गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए चेकिंग शुरू की। 4 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जाफरपुर सुपर मार्केट कॉलोनी से जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग की। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

पूछताछ और जांच में बाइक चोरी की पाए जाने पर आरोपी की पहचान अमित कुमार (23) पुत्र नित्यानंद व्यापारी निवासी नेतानगर दिनेशपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। मामले में अन्य धाराओं की वृद्धि करते हुए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में एएसआई होशियार सिंह, कांस्टेबल गंगा सिंह, देवराज सिंह और महेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button