utrakhandउत्तरकाशीविकासनगर

सरकार और सड़क खोदने वाली कंपनी ईएमएस पर निशाना साधा निशाना: नव प्रभात

जन एक्सप्रेस /विकास नगर :-  कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा की तैयारी बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने सरकार और सड़क खोदने वाली कंपनी ईएमएस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और उसे बचाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा। साथ ही पूरे शहर को अनाप-शनाप खोद डालने और त्योहारों के मौसम में व्यापार चौपट करने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया।ऐतिहासिक तिलक भवन में शहर कांग्रेस कमेटी की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए नव प्रभात ने कहा कि 8 तारीख को विकास नगर में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा अंबाड़ी से शुरू होकर हरबर्टपुर में समाप्त होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि यात्रा को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

शहर की हालत पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने पूछा कि पूरे शहर की दुर्दशा के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है। कहा कि शहर को बेतरतीब ढंग से खोद दिया गया है, लेकिन सरकार ने कंपनी ईएमएस पर कोई कार्रवाई नहीं की। व्यापारियों का कारोबार दो-दो महीने से चौपट पड़ा है। पहाड़ी गली हो या पहाड़ी गली चौक, एक ही जगह सड़कें उखड़ी पड़ी हैं और सरकार के पास काम का कोई प्लान नहीं है।नवरात्रि, दशहरा और दीपावली सिर पर होने के बावजूद कंपनी ने शहर की व्यवस्था तार-तार कर दी है। नव प्रभात ने कंपनी को चेतावनी दी कि अपनी कार्यप्रणाली सुधारे, नहीं तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष संजय किशोर, शहर अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जैन, प्रदेश सचिव शमी प्रकाश, शशि चौहान, कुसुम कौशल, अभिनव ठाकुर, विपुल जैन, देवानंद पासी, राजेश पासी, सोनिया वर्मा, भारत कालरा, अंकित कंसल, मुनीर अहमद, जमशेद, सदाकत अली, आकाशदीप, रोहित गुप्ता, शिवली, अशोक जगरा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज नौटियाल, गौतम, संदीप भटनागर, विनय जायसवाल, संयम जैन, साजिद, राजीव शर्मा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अनुपम कपिल, विनोद रावत, धीरेंद्र थंडियाल, सुभाष चंदेल, केवल राम, आजाद और दर्शन चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष विकास शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button