Crimeutrakhandउत्तरकाशी

वसुंधरा कॉलोनी में पुलिस का एक्शन, 50 टेट्रा पैक शराब के साथ युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस  /हल्द्वानी :- अवैध शराब और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 50 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा स्कूटी को भी सीज किया है।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर 2 अक्टूबर को वसुंधरा कॉलोनी की मुख्य सड़क के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के कट्टे से 50 टेट्रा पैक अंगूर मसालेदार देशी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन नेगी (32) पुत्र धीरज नेगी, निवासी छड़ेल चौराहा, गणपति विहार, थाना मुखानी, हल्द्वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी संख्या यूके-04-यू-7144 को भी सीज कर दिया।

मामले में थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद, कांस्टेबल भगवती पाठक और कांस्टेबल हरीश प्रसाद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button