उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़हरदोई

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की हरदोई इकाई का सम्मेलन संपन्न

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई। शहर के जेडी लॉन एंड रेस्टोरेंट में रविवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की हरदोई इकाई का सम्मेलन एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों के हितों और उनकी भूमिका को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार को शेड्यूल-के को समाप्त करने तथा फार्मासिस्ट प्रैक्टिस रेगुलेशन एक्ट-2015 को प्रदेश में लागू करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे फार्मासिस्टों को उनका सम्मान और अधिकार मिल सकेगा। उन्होंने ‘जहां दवा, वहां फार्मासिस्ट’ का नारा भी दिया।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वस्थ समाज की नींव का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्टों का सम्मान और उनके अधिकार उन्हें मिलना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमन दुबे ने की। इस दौरान ईशान हुसैन, वारिस अली, सोमेश मिश्रा, जितेंद्र शुक्ला, महेंद्र मिश्रा, अंकुर गुप्ता, अक्षतानन्द मिश्रा, इंद्रजीत विश्वास, विवेक पाल, अमित राठौर, ऋषभ मिश्रा, निखिल त्रिवेदी, कमल पाठक, राहुल वाजपेई सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button