utrakhandउत्तरकाशी

चिनियालीसौड़ में SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

जन एक्सप्रेस /चिनियालीसौड़ :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी चिनियालीसौड़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान एकत्रित हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा वर्तमान व्यवस्थाओं और निर्णयों से जनता में भारी असंतोष है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे जनविरोधी नीतियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जिला महामंत्रीनवीन भंडारी,अध्यक्ष देवजन बटवाण, शहर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र चन्द रमोला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरबीर सिंह रांगड़, आनंद सिंह बेलवाल, जसवीर सिंह चौहान, शंभू सिंह रावत , समेत दर्जनों वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और अधिक उग्र करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button