utrakhandउत्तरकाशी

पंचायत प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सम्मेलन, डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने किया संबोधित

60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को क्षमता विकास प्रशिक्षण से जोड़ने की तैयारी, गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर

जन  एक्सप्रेस /खटीमा :-  उत्तराखंड मंडी परिषद एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने शनिवार को ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा ब्लॉक सभागार में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि उत्तराखंड की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी गांवों में निवास करती है। ऐसे में सशक्त उत्तराखंड के निर्माण के लिए गांवों का विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की मजबूत कड़ी हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में उनकी भूमिका अहम है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 60 हजार से अधिक त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को क्षमता विकास प्रशिक्षण से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसका उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को आधुनिक जानकारी और बेहतर कार्यकुशलता से जोड़कर ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों को गति देना है।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से ग्रामीणों के साथ मिलकर ग्राम पंचायतों को स्वच्छ, सुंदर, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने और पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button