UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरपालपुर बीईओ डॉ. सुनील कुमार को विदाई, अवनीश कुमार ने संभाला कार्यभार

जन एक्सप्रेस/हरदोई :-  हरदोई हरपालपुर के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार का लखीमपुर खीरी स्थानांतरण होने पर गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने डॉ. सुनील कुमार को भावभीनी विदाई दी, वहीं नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया।

समारोह में डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है। हरपालपुर में कार्यकाल के दौरान शिक्षकों से मिले सहयोग और स्नेह को वह हमेशा याद रखेंगे। यहां बिताया गया समय उनके लिए यादगार रहेगा।

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता देने और पूरी मेहनत व जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी शिक्षकों का सहयोग आवश्यक है।

इस दौरान शिक्षकों ने डॉ. सुनील कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही नवागत बीईओ अवनीश कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल सिंह कठेरिया, सर्वेन्द्र कुमार, दुर्गेश मिश्रा, मनोज कुमार, प्रेमचंद्र शर्मा, शिवकुमार, सौरभ यादव, राजेश यादव, संजीव श्रीवास्तव और प्रदीप संजीव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button