UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर विकास भवन में भव्य कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- उत्तर प्रदेश शासन और पशुपालन निदेशालय के निर्देशों के अनुक्रम में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के विशेष अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह सीडीओ नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ द्वारा सीवीओ डॉक्टर अशोक कुमार सिंह एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य)/नामित नोडल अधिकारी डा० बी. पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। गौवंश संरक्षण और बेहतर गौशाला प्रबंधन की दिशा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सीडीओ द्वारा जनपद की 05 उत्कृष्ट गौशालाओं-अमिरता, भौरापुर, बावन, ममरेजपुर, एवं गरूसण्डा के संचालकों के साथ-साथ जनपद की अन्य 11 गौशालाओं के संचालकों को उनके निरंतर योगदान के लिए सीडीओ द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ ने आगामी शीत ऋतु को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए सभी गोवंश आश्रय स्थलों में अभी से तिरपाल और पराली (बिछावन) का समुचित इंतजाम सुनिश्चित कर लिया जाए, ताकि गोवंश को ठंड से बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सभी गौशाला संचालकों को इसी सेवा भाव और निष्ठा से आगे भी कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सीवीओ डा० अशोक कुमार सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी/नामित नोडल अधिकारी डा० बी. पी. सिंह ने उपस्थित पशुपालकों और गौशाला संचालकों को विभागीय योजनाओं तथा गोवंश संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के अन्य उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button