UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराज्य खबरेंशहर खबरेंहरदोई

संविधान के मूल्यों को व्यवहार में आत्मसात कर निष्ठा से निभाएं दायित्व: डीएम राहुल पाण्डेय

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई संविधान दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद सभागार में डीएम राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराते हुए संवैधानिक मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान दिवस मनाने के साथ ही संवैधानिक सिद्धांतों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान के मूल्यों, उद्देश्यों एवं उसकी महत्ता की जानकारी दी गई।डीएम राहुल पाण्डेय ने कहा कि संविधान के मूल्यों और आदर्शों को केवल शब्दों तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने व्यवहार में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों का पालन करते हुए जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देना प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का दायित्व है। संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करना ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का आधार है।कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने तथा अपने कार्यों में संवैधानिक आदर्शों का पालन करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button