utrakhandउत्तरकाशी

संविधान अब कथा में उत्तरकाशी में 7 से 13 दिसंबर तक होगा तृतीय सप्त दिवसीय संविधान ज्ञान यज्ञ एवं जागरूकता सम्मेलन

चंद्रप्रकाश बहुगुणा

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :-   देश में तीसरी बार संविधान ज्ञान यज्ञ एवं जागरूकता सम्मेलन का सप्त दिवसीय आयोजन 07 दिसंबर 2026 से 13 दिसंबर 2026 तक पौराणिक मणिकर्णिका देवी देवता स्नान घाट मुख्यालय उत्तरकाशी में किया जा रहा है इस आयोजन का उद्देश्य संविधान के ज्ञान एवं कर्तव्यों की अहम जानकारी को कथा के माध्यम से समाज तक पहुंचाना है ताकि हम सब एक सशक्त एवं अखंड भारत को मजबूती दे सकें, एक्सप्रेस एजुकेशन एंड रिसर्च एकेडमी (रजि.) लाइव गंगा 24 एक्सप्रेस एवं आप और हम सब के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन में संविधान को गांव-गांव तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी और भविष्य संविधान को बेहतरीन और अच्छी तरीके से समझ सके और संवैधानिक पदों पर काम करने वाले लोगों को संविधान के नियम कानून और उसके दायरे का पूरा पता हो, संविधान कथा अपने आप में एक अलग और अनूठा तरीका है जिसमें कठिन संवैधानिक बातों को सरल भाषा भजन गीत और कथा के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा ताकि लोग इसे समझें इसके प्रति जागरूक हों और अपने जीवन में इसे अपनाएं इस सम्मेलन में संविधान के मुख्य वक्ता पीठ पर महेश बहुगुणा विराजमान होंगे और संविधान भजन गीत महिला प्रस्तुति पीठ पर रेखा सेमवाल रजनी राजपूत और सरिता जुयाल विराजमान होंगी मुख्य आयोजक व निवेदक गंगा 24 एक्सप्रेस एजुकेशन एंड रिसर्च एकेडमी (रजि.) है जिसके साथ गोपेश्वर महिला कीर्तन मण्डली गंगा कीर्तन मण्डली महिषासुर मर्दिनी एवं विश्वनाथ कीर्तन मण्डली का सहयोग रहेगा आयोजकों ने जागरूक नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे उक्त तिथि पर सपरिवार पधारकर इस सम्मेलन का हिस्सा बनें और संविधान ज्ञान यज्ञ को सफल बनाएं यह आयोजन न केवल संविधान की जानकारी देने का माध्यम बनेगा बल्कि पूरी टीम को प्रोत्साहन और एक अच्छी पहचान भी देगा जिससे संविधान कथा के माध्यम से संविधान को पूरे लोगों तक पहुंचाने का यह अभियान देशभर में एक नई प्रेरणा बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button