utrakhandउत्तरकाशी

मुण्डिया कलां में रफीक मास्टर के घर से मस्जिद और मुख्य मार्ग से कब्रिस्तान तक बनेगी सड़क

जन एक्सप्रेस /बाजपुर :-  विकासखंड बाजपुर के ग्राम मुण्डिया कलां में रविवार को दो सीसी मार्गों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। विधायक प्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुख पति स. जोरावर सिंह भुल्लर ने रफीक मास्टर के घर से मस्जिद तक तथा मुख्य मार्ग से कब्रिस्तान तक बनने वाले सीसी मार्गों का शिलान्यास किया।

इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलने के साथ ही आवागमन में सुविधा मिलेगी। स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से इन मार्गों को पक्का कराने की मांग कर रहे थे।

इस अवसर पर जोरावर सिंह भुल्लर ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप कंग, बीडीसी इकराम अली, अनिरुद्ध शर्मा, नासिर अली, सुरेश सैनी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button