CrimeCyber Fraudउत्तरकाशीउत्तरकाशीउत्तराखंड

12 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :-  बनभूलपुरा पुलिस ने एक आरोपी को 12 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नशे की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 नवंबर 2026 को बनभूलपुरा पुलिस टीम शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आंवला गेट प्रतीक्षालय के पास से आफताब (28) पुत्र इश्तेकार निवासी लाइन नंबर-18, वार्ड नंबर-25, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 ब्यूप्रेनॉर्फिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन (2 एमएल) और 6 एविल (फेनिरामाइन मैलिएट) इंजेक्शन बरामद किए। कुल 12 इंजेक्शन बरामद होने के बाद पुलिस ने कोतवाली बनभूलपुरा में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा कार्रवाई में वरिष्ठ उप निरीक्षक गगनदीप सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और कांस्टेबल महबूब अली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button