utrakhandउत्तरकाशीनई टिहरीपुरोला

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार जारी।13 नवंबर से तहसील परिसर में देंगी धरना

जन एक्सप्रेस /पुरोला :- गुरुवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संयुक्त संगठन ने अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। संगठन की ओर से इस संबंध में उपजिलाधिकारी पुरोला को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की जानकारी दी गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि संयुक्त संगठन मोर्चा उत्तराखंड के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में पूर्व में नौ नवंबर 2026 तक कार्यबहिष्कार का लिखित पत्र कार्यालय में प्रस्तुत किया था। लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से उनकी जायज मांगों पर कोई संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं में भारी रोष और निराशा व्याप्त है।

संगठन ने निर्णय लिया है कि 10 नवंबर से आगामी आदेश तक अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान विभागीय ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यों के साथ पोषण ट्रैकर, बीएलओ तथा अन्य विभागीय कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। वहीं, ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि जब तक उनकी मांगों पर शासन की ओर से ठोस एवं लिखित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला एवं जिला अध्यक्ष सीमा ने बताया कि आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 13 नवंबर से तहसील परिसर पुरोला में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांगों को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर प्रभावी कार्रवाई कराने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि मांगों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में दिपिका, सीमा, राजेश्वरी, मनीषा, सुनीता, कुसुम विजयलक्ष्मी, रमला, झूली देवी, पुष्पा, अस्मिता, विनीता, गंगोत्री आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button