UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य खबरेंहरदोई

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत गुरुवार को थाना बिलग्राम की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।टीम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108 व 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया।इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताए गए। टीम ने किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और ऑनलाइन ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। जागरूकता अभियान के दौरान पंपलेट वितरित कर महिला सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।अभियान में महिला आरक्षी शिवम सिंह, महिला आरक्षी ममता विश्वकर्मा एवं महिला आरक्षी लक्ष्मी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button