CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशीटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेश

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर रखी जा रही नजर

जन एक्सप्रेस /बनबसा :-  भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चम्पावत पुलिस सतर्क है। गुरुवार को थाना बनबसा की चौकी बैराज पुलिस की ओर से सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान भारत-नेपाल सीमा से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने वाहनों और व्यक्तियों का सत्यापन कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीमा सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button