CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशीटॉप न्यूज़नैनीतालराज्य खबरें

कैंचीधाम के पास भीषण सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; चालक की मौत, चार घायल

बरेली से आए पांच लोग थे कार में सवार, एसडीआरएफ ने दुर्गम खाई से रेस्क्यू कर घायलों को सीएचसी भवाली पहुंचाया

जन एक्सप्रेस /भवाली :-  नैनीताल जिले में कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरेली से आए पांच लोगों की कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार संख्या यूपी25-ईजे-4586 में पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्गम खाई में कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया।

हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान 29 वर्षीय अनुज तिवारी के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सनी, रवि, संचित और संदीप शर्मा के रूप में हुई है। बताया गया है कि सभी लोग उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी हैं।

रेस्क्यू टीम ने मृतक चालक के शव को भी खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button