UP Breaking NewsUP POLICEअमरोहाउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराज्य खबरेंशहर खबरेंहरदोई

डीएम ने बेरियाघाट व राजघाट मेले की तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई स्वामी विवेकानन्द सभागार में डीएम राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रांतीय राजकीय मेला बेरियाघाट व राजघाट की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मेला मार्गों के गड्ढों की मरम्मत, यातायात के लिए रूट डायवर्जन प्लान और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। घाटों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, गोताखोरों, नाव, मोटर बोट और रेस्क्यू टीम की तैनाती के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने तथा आपदा मित्रों की घाटवार टीमें गठित करने को कहा।

डीएम ने खोया-पाया केंद्र, चेंजिंग रूम, सूचनात्मक फ्लेक्सी, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, अलाव और लकड़ी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के किनारे पेड़ों की छंटाई और श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को कहा। पानी के टैंकर निर्धारित समय पर मेला क्षेत्र में पहुंचाने के निर्देश ईओ को दिए।

डीपीआरओ एवं अधिशासी अधिकारियों को सेक्टरवार सफाई कर्मियों और सफाई नायकों की तैनाती कर नियमित सफाई कराने को कहा। दोनों घाटों पर चिकित्सा शिविर स्थापित करने और चिकित्सकों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए।बैठक में एसपी अशोक कुमार मीणा ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, घाटों पर निगरानी और भीड़ प्रबंधन के समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध तैयारियां पूरी करने को कहा।इस अवसर पर एडीएम (वि.रा.) दीपाली भार्गव,एडीएम न्यायिक राजेन्द्र कुमार,एसडीएम बिलग्राम नहने राम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button