:जौनपुरCrimeCyber FraudshahganjUP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य खबरें

मामूली विवाद में खूनी संघर्ष जमकर चलें ईट पत्थर तीन लोग घायल

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 10 नामजद समेत 7 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज

जन एक्सप्रेस/शाहगंज,जौनपुर :-  कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत उसरा भादी गांव के पान दरीबा मोड़ पर मामूली विवाद में दो पक्षों में पथराव, तीन लोग हुए घायल,सभी घायलो को उपचार के लिए राजकीय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पथराव करने वाले मनबढ़ मौके से हुए फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटीं हुईं हैं। बुधवार की रात क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी 17 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह पुत्र सुनील सिंह,27 वर्षीय अभिषेक उर्फ शुभम सिंह पुत्र राजेश सिंह,व 22 वर्षीय प्रतीक सिंह पुत्र मनीष सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे।कि उसरा भादी गांव के समीप समीप पान दरीबा चौराहे पर मामूली विवाद के चलते गांव के दर्जन भर से अधिक मनबढ़ो ने लाठी डंडे व ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह पूरे दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पीड़ित पक्ष अभिषेक सिंह पुत्र राजेश सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दस नामजद समेत सात अज्ञात के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं घायलों का इलाज राजकीय पुरूष चिकित्सालय में कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button