मध्यप्रदेश

पोषण आहार घोटाले को लेकर कांग्रेस के निशाने पर शिवराज सरकार

भोपाल। मध्य प्रदेश की पोषण आहार योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिसको लेकर ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश तक तमाम नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान सरकार को अपने निशाने पर लिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मामू को अब अपनी काली कमाई के धनबल पर इतना भरोसा हो गया है कि वे समझते हैं कि सभी बिकाऊ हैं।

कागजों में बांटा गया राशन

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग ने साल 2018 से 2021 के दौरान 1.35 करोड़ लाभार्थियों को 2,393 करोड़ रुपए का पोषण आहार बांटा है। लेकिन प्रदेश के ऑडिटर जनरल यानी एजी की ऑडिट रिपोर्ट में बताया गया कि इसे भारी मात्रा में महज कागजों में बांटा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया कि परिवहन, उत्पादन, वितरण और गुणवत्ता में जमकर गड़बड़ियां की गई हैं।

आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की मदद से भाजपा ने कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार का गठन हुआ था लेकिन 14 महीने के वनवास के बाद शिवराज सिंह चौहान की वापसी हुई और उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग अपने पास ही रखा।

कांग्रेस ने साधा निशाना

दिग्विजय सिंह ने पोषण आहार योजना से जुड़ी खबर को साझा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के रोज़ नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। मामू को अब अपनी काली कमाई के धनबल पर इतना भरोसा हो गया है कि वे समझते हैं कि सभी बिकाऊ हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने पहले व्यापम घोटाले से युवाओं का भविष्य बर्बाद किया‌ था। अब गरीब बच्चों और गर्भवती महिलाओं के साथ अन्याय! क्या मामा ने ऐसे घोटाले करने के लिए ही महाराज के साथ तोड़फोड़ कर के सरकार बनाई थी ?

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button