CrimeCyber FraudUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हरदोई :-  हरदोई पचदेवरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को वादिनी ने थाना पचदेवरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को आरोपी अजय उर्फ कल्लू पुत्र स्व. राम औतार निवासी ग्राम गुलचम्पा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर बहला-फुसलाकर ले गया है।

तहरीर के आधार पर थाना पचदेवरा में मुकदमा अपराध संख्या 218/2026 के तहत धारा 87, 137(2) एवं 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 352 बीएनएस को हटाते हुए धारा 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(j)(ii)/6 की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी अजय उर्फ कल्लू पुत्र स्व. राम औतार निवासी ग्राम गुलचम्पा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना पचदेवरा के उपनिरीक्षक अविनाश पाठक,आरक्षी विजयपाल, विवेक पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button