CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

1.40 ग्राम स्मैक के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /बेरीनाग :- नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेरीनाग पुलिस ने एक युवक को 1.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को थानाध्यक्ष नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम सेराघाट क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 1.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरपाल सिंह (22) निवासी ग्राम बांस के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली बेरीनाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस स्मैक के स्रोत और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही आमजन से नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button