Crimeutrakhandउत्तरकाशी

आपस में भिड़े दो भाई, पुलिस ने शांतिभंग में किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /बागेश्वर :-  ग्राम उड़ेरखानी में बुधवार रात आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना पर थाना झिरौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए।

पुलिस के अनुसार दोनों भाई सार्वजनिक रूप से विवाद करते हुए शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को परगना मजिस्ट्रेट, बागेश्वर के समक्ष पेश किए जाने की कार्रवाई की।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आपसी या पारिवारिक विवाद में कानून हाथ में न लें। शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button