sportsutrakhandअन्य खबरेउत्तरकाशीखेल

‎राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :-  मुनिकीरेती स्थित श्री पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 13 जनपदों की अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की 39 टीमों के 468 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में दमखम दिखाया। अंडर-14 बालक वर्ग में मेजबान जनपद टिहरी ने नैनीताल को 42-40 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में टिहरी का मुकाबला उत्तरकाशी की टीम से होगा।
‎
‎अंडर-17 बालक वर्ग में उत्तरकाशी ने पिथौरागढ़ को 27-12 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग के लीग मुकाबले में मेजबान टिहरी ने नैनीताल को 26-14 से पराजित किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल, जिला शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति तथा प्रधानाचार्य पूर्णानंद इंटर कॉलेज अजीतपाल सिंह रौथाण ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।जिला खेल समन्वयक विनोद नेगी ने बताया 39 टीमे भाग ले रही है
‎
‎प्रतियोगिता के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र राणा, जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह नेगी, सूर्यपाल सिंह चौहान, धीरेन्द्र असवाल, हेमराज नेगी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, प्रदीप राणा, दिनेश बिष्ट, सतीश बलूनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button